फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 centers to be set up in Delhi for corona vaccination in first phase

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के लिए पहले चरण में स्थापित किए जाएंगे 500 केंद्र 

Mon, 04 Jan 2021 06:15 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 04 Jan 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
500 centers to be set up in Delhi for corona vaccination in first phase
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में कोरोना वायरस के पहले चरण के टीकाकरण के लिए स्थापित 500 इकाइयों पर काम जोरों से चल रहा है। वैक्सीन का तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखने के लिए भंडारण सुविधाओं पर फ्रीजर भी व्यवस्था भी की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को दो कोविड-19 टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया था और कहा कि टीका पहुंचते ही दिल्ली सरकार टीकाकरण शुरू करने को तैयार है। जैन ने कहा कि पहले चरण में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब छह लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसे संभव बनाने के लिए दिन रात काम करने वाले वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को ढेर सारी बधाई।डीसीजीआई ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी। जिससे व्यापक टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 424 नए मामले सामने आए जो सात महीने से अधिक की अवधि में सबसे कम हैं। एक दिन में 14 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में अब तक 6.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 10,585 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कुल एक हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण में 500-600 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed