{"_id":"77fff9f9d3a1f427b48bbac6f19a4fed","slug":"50-percent-extra-property-tax-on-commercial-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 50 प्रतिशत ज्यादा देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 50 प्रतिशत ज्यादा देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Feb 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पास करने के दौरान शनिवार को व्यावसायिक संपत्ति के मालिकों की कमर तोड़ने वाली रिपोर्ट को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
करीब पांच साल से लंबित बड़ी तीसरी निगम मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है। रिपोर्ट में विभिन्न परिसरों और श्रेणी के प्रॉपर्टी टैक्स को बढ़ाने की सिफारिश है।
विज्ञापन
सदन के नेता आशीष सूद ने तीसरी निगम मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट स्वीकार करने का एलान किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के केवल व्यवसायिक संपत्ति के टैक्स बढ़ाने संबंधी हिस्से को स्वीकार किया जा रहा है। इस तरह व्यावसायिक संपत्ति मालिकों को अब 50 प्रतिशत अधिक प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
तीसरी निगम मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट एकीकृत नगर निगम के समय वर्ष 2010 में आनी थी, लेकिन एक वर्ष देर से वर्ष 2011 में समिति ने रिपोर्ट दी। मगर भाजपा पार्षदों ने राजधानी में निरंतर चुनावी सरगर्मी होने के चलते रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाले रखा। अब यह रिपोर्ट लागू की जा रही है।
दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के दौरान लिए जाने वाले एक मुश्त पार्किंग चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पास किया। हालांकि उनका प्रस्ताव दिल्ली सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही लागू हो पाएगा, क्योंकि पार्किंग चार्ज बढ़ाना नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।