फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4th class tudent molested in east delhi

स्कूल में चौथी की छात्रा से दुष्कर्म, सफाईकर्मी गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
4th class tudent molested in east delhi
डेमो - फोटो : डेमो

शाहदरा इलाके में नगर निगम के स्कूल में सफाई कर्मचारी ने चौथी कक्षा की छात्रा से स्कूल के भीतर ही दुष्कर्म किया। छुट्टी के बाद मौसी का इंतजार कर रही मासूम को आरोपी डरा-धमकाकर खाली क्लास में ले गया और वारदात की। 

विज्ञापन


किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी तो मासूम बुरी तरह सहम गई। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। उसने परिजनों को हकीकत बताई तो सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मंडावली निवासी आरोपी श्योराज (38) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को मासूम के कोर्ट में धारा 164 के बयान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के बस्ती की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम मौसा-मौसी के साथ शाहदरा इलाके में रहती है। इसके माता-पिता गांव में ही रहते हैं। बच्ची पास के नगर निगम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। श्योराज स्कूल में अस्थायी सफाई कर्मचारी और चौकीदार है। स्थायी कर्मचारी छुट्टी पर है। 

मंगलवार को मासूम स्कूल में छुट्टी के बाद अपनी मौसी का इंतजार कर रही थी। श्योराज उसे बहला-फुसलाकर एक खाली कक्ष में ले गया। वहां उसने डरा-धमकाकर वारदात की। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वह चला गया।

मासूम बुरी तरह डरी हुई घर पहुंची और किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार को उसने कुछ नहीं खाया और न ही स्कूल गई। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच बच्ची को बुखार भी हो गया। शुक्रवार को मौसा ने मासूम को एक डॉक्टर को दिखाया। 

डॉक्टर ने मौसी की मौजूदगी में मासूम से पूछताछ की तो उसने डरते-डरते सारी बात बताई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शनिवार को श्योराज को गिरफ्तार कर लिया गया। मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद पुलिस ने शनिवार को कड़कडड़ूमा कोर्ट में उसका बयान करा दिया। 


घटना के बाद से मासूम बुरी तरह सहमी हुई है। परिजनों की मौजूदगी में मासूम की काउंसलिंग करा पुलिस उसके मन से डर निकालने का प्रयास कर रही है। बच्ची की तबीयत में कुछ सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed