{"_id":"5c8edd40bdec2213fe5d256c","slug":"45-lakhs-cheating-on-the-name-of-getting-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू
Mon, 18 Mar 2019 05:20 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती और उसके रिश्तेदारों से 45 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। रुपए वापस मांगने पर आरोपी युवती को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी में महिला अपनी दो बेटी और बेटे के साथ रहती है। तीन वर्ष पूर्व बेटी की मुलाकात शादी समारोह में एक युवक से हुई थी। इसके बाद युवक का युवती के घर आना जाना हो गया। आरोप है कि इस बीच युवती की नौकरी सीआईएसएफ लगवाने के नाम पर युवक ने सात लाख रुपए लिये। इसके बाद उसकी बड़ी बहन से नौकरी लगवाने के नाम पर बीस लाख रुपए लिये।
इतना ही नहीं आरोपी ने डाक के माध्यम से युवती के मकान पर सीआईएसएफ का फर्जी नयिक्ति पत्र भी भिजवा दिया। फर्जी नियुक्ति पत्र का खुलासा होने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने युवती से शादी का करने की बात कही। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार युवती का शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के कई रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के 18 लाख रुपए ठग लिये। रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर युवती और उसकी मां को जाने से मारने की धमकी दी।
एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर कपिल त्यागी, उसके भाई संजय त्यागी और पिता रामपाल त्यागी निवासी सागर कॉलोनी बसंतपुर सैंथली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।