Delhi: विदेश में फंसे रिश्तेदार के लिए मदद मांगकर 42 लाख ठगे, जेल में होने की बात कहकर खातों में डलवाई रकम
पुलिस के अनुसार, संतगढ़ निवासी सुखवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि 3 मई को मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका में रहने वाला रिश्तेदार अर्शदीप बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में रिश्तेदार के फंसे होने का झांसा देकर 42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पश्चिमी जिला साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, संतगढ़ निवासी सुखवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि 3 मई को मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका में रहने वाला रिश्तेदार अर्शदीप बताया। उसने कहा कि अमेरिका में हादसा होने से पुलिस ने जेल में डाल दिया है। उसे बाहर निकलने के लिए पैसे की जरूरत है। वकील उन्हें सारी बात की जानकारी देगा। इसके बाद एक शख्स ने वकील बनकर सुखवंत को फोन किया। उसने कहा कि अगर अर्शदीप को बाहर नहीं निकाला गया तो वह 15 से 20 साल के लिए जेल में रहेगा। उसने बैंक खाते की जानकारी दी और तत्काल पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा।
4 से 9 मई के बीच आरोपी ने कई बार में बैंक खातों में 42 लाख रुपये मंगवा लिए। बाद में पता चला कि अर्शदीप से कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद सुखवंत ने साइबर सेल में शिकायत की। वहीं, कुछ दिन पहले उत्तरी जिला निवासी गुरसिमरन से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए थे।
आरोपियों ने मां को फोन कर बताया कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले रिश्तेदार नौनिहाल और दोस्तों का एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई है। नौनिहाल को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है और उसे बाहर निकालने के लिए पैसे की जरूरत है। आरोपियों ने महिला से 4.3 लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में पता चला कि नौनिहाल के साथ आस्ट्रेलिया में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। उत्तरी जिला साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।