{"_id":"5dae523d8ebc3e93b24e4f7b","slug":"400-extra-buses-will-run-for-convenience-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 400 अतिरिक्त बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 400 अतिरिक्त बसें चलेंगी
Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। तीन दिनों के दौरान कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डा से 400 से अधिक बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
मांग को देखते हुए 24 अक्टूबर से बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हालांकि 25-26 अक्तूबर की बुकिंग पहले से फुल हो चुकी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के स्थानीय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया फिलहाल रोजाना हिमाचल के लिए 140 बसों का आवागमन होता है। 25-26 के लिए सभी ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। दोनों दिन 21-21 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। उत्तराखंड पथ परिवहन निगम की फिलहाल दिल्ली से औसतन 250 बसें चलती हैं।
विज्ञापन
डीजीएम नेत राम ने बताया कि 24 अक्तूबर से रोजाना 100 सामान्य अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। राजस्थान के लिए भी सभी लक्जरी बसों में ऑनलाइन बुकिंग पूरी हो चुकी हैं जबकि सामान्य बसों की संख्या में दीपावली के दौरान बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरफ से भी बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन