{"_id":"b297b1a7dce7b46786be5ad9e326fb2d","slug":"4-including-three-children-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ गोदाम में आग, तीन बच्चों समेत 4 जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ गोदाम में आग, तीन बच्चों समेत 4 जिंदा जले
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस हिंडन एरिया में भोपुरा के लोनी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में रात तीन बजे अचानक आग लग गई। वहां सो रहे आठ लोगों में से तीन बच्चों और एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह कबाड़ गोदाम धर्मेंद्र का है। इस गोदाम में बृहस्पतिवार रात धर्मेंद्र का रिश्तेदा सत्यान(75), उसकी बहू और चार बच्चे सो रहे थे।
रात में लगी आग में सत्यान और तीन बच्चों मनीषा (15), नकुल (10) और भीम (10) की मौत हो गई। जबकि बहू मंजू और एक बच्चा फूल आग से झुलस गए।
धर्मेंद्र ने गोदाम के पास स्थित टिम्बर व्यापारी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस कबाड़ में चौथी बार आग लगने की घटना हुई है।