{"_id":"91d153080aadcf2ceb6f301b50cdd463","slug":"4-animal-died-of-poisonous-feed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के चारे में किसने डाला जहर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के चारे में किसने डाला जहर?
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लाहाबास में रंजिश के चलते रात के समय किसी ने पशुओं के चारे में जहर डाल दिया जिसकी वजह से चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पांचवें पशु की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और डॅक्टर मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत चारे का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
पीड़ित सोहराब पूर्व सरपंच लाहाबास और अखतर हुसैन ने बताया कि पशुओं की हजारों रूपये की कीमत है। यह काम किसी ने रंजिश के चलते किया है।
उन्होंने बताया कि सुबह पशुओ के लिये चारा डाला तब पशु ठीक थे लेकिन कुछ देर बाद में देखा तो तीन पशु मर गये और पांच पशु गंभीर रूप से बिमार हो गये हैं।
यह भी पढ़ें: हाइवे पर हादसा: दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका किसी भी आदमी पर कोई शक नहीं है लेकिन जिस तरह पशुओं को जहर देकर मारा गया है उससे साफ जाहिर है की किसी ने रंजिश के तहत ऐसा काम किया है।
विज्ञापन
अखतर हुसैन ने बताया कि पशुओं के चारे में एक चम्मच पडी मिली है और ऐसा लगता है किसी ने चूहा मारने वाली दवाई भूसे में मिलाई गई है क्योंकि उसके कुछ अंश पशुओं के चारा में मिले हैं।
वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि पीडित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।