{"_id":"5cae7f33bdec2214323f4c38","slug":"4-89-lakh-fraud-in-name-of-opening-a-customer-service-center-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर 4.89 लाख ठगे, आरोपी छात्र कर रहे थे एसएससी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर 4.89 लाख ठगे, आरोपी छात्र कर रहे थे एसएससी की तैयारी
Thu, 11 Apr 2019 05:11 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा राजस्थान का छात्र करन सिंह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने का झांसा देकर ठगों ने उससे विभिन्न मदों के नाम पर करीब 4.89 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
करन ठगों को ढूंढता हुआ कोलकाता पहुंचा तो पता चला कि ठग इसे दो साल पहले ही खाली कर गए हैं। फोन करने पर ठगों ने छात्र को जान से मारने की धमकी देकर वापस दिल्ली चले जाने को कहा। दिल्ली आकर उसने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में करन ने बताया कि जनवरी में उसे केंद्र सरकार की ई-गवर्नेंस योजना के तहत ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की योजना का पता चला। उसने एक वेबसाइट पर 10 जनवरी को लॉगइन कर एक फार्म भर दिया। अगले दिन उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी प्रमोद कुमार बताते हुए कहा कि शुरुआत में उसे सिक्योरिटी के नाम पर 15,600 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
इसके बदले कई सुविधाएं मिलने की बात कही गई। करन ने रुपये जमा कराए तो उसे व्हाट्स ऐप पर एक और फॉर्म भरने को कहा गया। करन ने व्हाट्स ऐप से फॉर्म लेकर ऑनलाइन जमा कर दिया। इसके बाद उससे बाद में वापस देने की बात कह डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए। धीरे-धीरे करन ने कुल 4.89 लाख रुपये ठगों के खाते में ऑनलाइन जमा करवा दिए। ग्राहक सेवा केंद्र नहीं मिला तो ठगी का अहसास होने पर वह वेबसाइट पर दिए गए कोलकाता के पते पर पहुंचा। वहां पता चला कि ठग इसे दो साल पहले खाली कर गए हैं।