Noida : नोएडा की दो गाड़ियों से आंध्र प्रदेश में 4.50 करोड़ की लूट, वारदात के बाद पंजाब में बेच दीं
आंध्रप्रदेश की पुलिस से मिली जानकारी के आधर पर परिवहन विभाग ने कहा कि एक गाड़ी एंडेवर दादरी के अनुज कुमार के नाम पर रजिस्टर है। अनुज को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने वारदात का मास्टरमाइंड बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की दो गाड़ियों से आंध्र प्रदेश में साढ़े चार करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। आंध्रप्रदेश की पुलिस से मिली जानकारी के आधर पर परिवहन विभाग ने कहा कि एक गाड़ी एंडेवर दादरी के अनुज कुमार के नाम पर रजिस्टर है। अनुज को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने वारदात का मास्टरमाइंड बताया।
दूसरी गाड़ी ग्रेटर नोएडा चौगानपुर के यशवीर सिंह महिपाल की ब्रेजा है। इस वारदात में चार गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ था। एक-एक अलीगढ़ और मध्यप्रदेश की गाड़ी थीं। अलीगढ़ की गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन निरस्त हो चुका है।
आंध्र प्रदेश पुलिस का दावा है कि अनुज ने ही लूट को अंजाम दिलवाया है। इससे पहले भी महाराष्ट्र में हुई एक हाईप्रोफाइल डकैती में उसका हाथ था, जिसकी वजह से उसे जेल भेजा गया था। मामले में भी जांच जारी है।
यह है मामला
12 जून को अहमदाबाद के व्यापारी ने अपने ड्राइवर और सहयोगी को दिल्ली से चेन्नई तक 4.5 करोड़ की नकदी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। दोनों ने जब विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से नेल्लोर जिले में प्रवेश किया तो कार का जीपीएस सिग्नल गायब हो गया। इस पर व्यापारी ने दोनों को फोन लगाया, लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ था। अप्रिय घटना की आशंका में व्यापारी ने मर्रिपाडु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन का पता लगाया और जब्त कर लिया। जांच के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
- घटना के दो दिन बाद मर्रिपाडु मंडल के सिंगनापल्ली वन क्षेत्र के पास मध्य प्रदेश के पंजीकरण वाली कार का पता लगा। पुलिस ने चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित लूट की बात कबूल की। अधिकारियों ने संदिग्धों से 3.6 करोड़ रुपये बरामद किए। शेष नकदी की पूछताछ में इस घटना का नोएडा कनेक्शन सामने आया। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालीं, जिनमें तीन गाड़ियों और उनके मालिक की पहचान हुई।
इस मामले में शामिल दोनों वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इससे जुड़े दस्तावेज आंध्रप्रदेश पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
-सियाराम वर्मा, एआरटीओ, गौतमबुद्ध नगर
पंजाब में बेच दीं गाड़ियां
आंध्र प्रदेश पुलिस ने जब एआरटीओ कार्यालय आकर वाहनों की जांच कराई तो पता चला कि वारदात के छह दिन बाद ही दोनों वाहनों को बेच दिया गया। पंजाब के लिए दोनों गाड़ियों की एनओसी भी जारी हो चुकी है। एंडेवर की एनओसी अमृतसर तो ब्रेजा की एनओसी अन्य शहर के लिए जारी हुई है। हालांकि इनका पंजीकरण अब तक नहीं हुआ था। लिहाजा नोएडा एआरटीओ कार्यालय ने उनको ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस मामले में शामिल चार वाहनों में से एक के मामले में अलीगढ़ आरटीओ को भी जानकारी दी जा रही है।