3700 करोड़ स्कैम : एबलेज कंपनी का 65000 जीबी डाटा हुआ सीज, रकम ठिकाने लगाने वाले बैंकों पर भी शिकंजा
बैंकों की भूमिका की भी हो रही जांच
एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि शनिवार को उन बैंकों की भूमिका की भी जांच शुरू की गई है, जिन्होंने आरोपियों को एसटीएफ द्वारा खातों की जानकारी जुटाने की जानकारी दी थी। इससे आरोपी सतर्क हो गए और तेजी से अपनी रकम ठिकाने लगाने लगे थे। इतना ही नहीं जांच के दौरान कुछ बैंकों ने एसटीएफ को एबलेज कंपनी के खातों की जानकारी देने में भी आनाकानी की है। इनकी शिकायत आरबीआई व बैंक प्रबंधन से की जाएगी। अगर किसी बैंक अधिकारी या कर्मचारी की कंपनी के साथ मिलीभगत मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
आईजी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी गठित
आयकर को भेजी थी एसटीआर
नोटबंदी के दौरान वर्ष 2016 में एबलेज कंपनी के खातों में 26 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। इससे पहले वर्ष 2015 में कंपनी ने मात्र नौ लाख रुपये का कारोबार किया था। नोटबंदी के दौरान उसकेखातों में करोड़ों रुपये आने पर बैंकों की तरफ से इन खातों की संदिग्ध जांच रिपोर्ट (एसटीआर) आयकर विभाग को भेजी गई थी।