फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   35 months little archer' set a world record

35 महीने की नन्हीं के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

Wed, 25 Mar 2015 06:30 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
35 months little archer' set a world record

ये कहावत तो आप सभी ने जरूर सुनी होगी कि बच्चू ये काम बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन ये खबर इस कहावत को उल्टा करने वाली है। 35 महीने की एक छोटी सी बच्ची ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


बड़े से बड़े तीरंदाजों के अंदाज आपको लुभाते होंगे लेकिन इस नन्हीं तीरंदाज का अंदाज बिल्कुल जुदा है। उम्र भले ही अभी तीन साल की भी पूरी ना की हो, लेकिन इसका आत्मविश्वास आपको चौंका सकता है।
विज्ञापन


जिस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलते हैं उस उम्र में ये नन्हीं सी डॉली सटीक निशाना लगाना जानती है। डॉली शिवानी चेरुकुरी नाम है इस बच्ची का जिसने तीरंदाजी में एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

35 months little archer' set a world record

डॉली का नाम लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। दिल्ली में रहने वाली ये छोटी सी तीरंदाज सरोगेसी (किराए की कोख) से पैदा हुई।

पिता चेरुकुरी सत्यनारायण अपनी छोटी सी बच्ची की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। बोले कि जब रिकॉर्ड की बारी आई तो डॉली ने पांच से सात मीटर की दूरी से 24 बार लगातार कोशिश की।

इस दौरान उसने 72 तीर छोड़े और उसे 200 प्वाइंट मिले। चेहरे पर मासूमियत लिए इस छोटी सी डॉली को देखकर कोई ये नहीं कह सकती है कि इसके तीरों में एकलव्य जैसा ध्यान है।

जन्म से ही खिलौना नहीं थाम लिया था तीर-कमान

35 months little archer' set a world record

पिता की बातों पर गौर करें तो हैरानी अपने आप बढ़ती जाती है। कहते हैं कि डॉली शुरू से ही अन्य खिलौने से खेलने की बजाय तीर-कमान से ही खेलती थी। 9 दिन बाद डॉली का जन्मदिन है लेकिन उसने अपने मां-बाप को उससे पहले ही एक खास तोहफा दे दिया है।

वो आसानी से निशाना लगा सके इस वजह से हमने उसे कार्बन से बने तीर-कमान ला कर दे दिए। डॉली के पिता तीरंदाजी की एकेडमी चलाते हैं, और यहीं से डॉली के मन में हुनर पैदा हो गया और उसने इसे साकार कर दिखाया।

2010 में जान गंवा चुका डॉली का बड़ा भाई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और कोच था। इसके बाद सरोगेसी की मदद से बच्चे की चाहत दिखाई तो डॉली का जन्म हुआ। बेटे से पहले भी दंपति की एक बेटी थी, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed