{"_id":"1b6b34382404eab4341f9d58c66c9e4a","slug":"34-per-cent-of-people-in-the-capital-lungs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 34 फीसदी लोगों के फेफड़े खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में 34 फीसदी लोगों के फेफड़े खराब
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रह रहे 34 फीसदी लोगों के फेफड़े खराब हैं। सम-विषम योजना के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच के बाद यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
अभियान मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर सुनीला गर्ग की अगुवाई में चलाया गया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी के बीच 3019 लोगों के फेफड़ों की जांच की गई।
विज्ञापन
34 फीसदी लोगों पर प्रदूषण के घातक असर देखे गए। 1037 लोगों के फेफड़े खराब मिले। दिल्ली सचिवालय से शुरू हुआ अभियान मोबाइल वैन के जरिये दिल्ली के विभिन्न इलाके में चलाया गया।
विज्ञापन
शुरुआत में लोगों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन बाद में लोग इससे जुड़ गए।