फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33,256 candidates will appear for IPU's CET exam on May 9 and 10.

Delhi NCR News: आईपीयू की 9 व 10 मई को सीईटी परीक्षा 33, 256 परीक्षार्थी देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
-प्रशासन ने जारी किए एडमिट कार्ड, दिल्ली-एनसीआर में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले के लिए 9 व 10 मई को आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा 33, 256 परीक्षार्थी देंगे। आईपीयू ने बुधवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए। दिल्ली-एनसीआर में परीक्षा के लिए 94 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। जबकि जयपुर, कोलकता, लखनऊ, चंडीगढ़ में भी एक-एक सेंटर बनाया गया है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा सिर्फ दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

आईपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल से शुरूआत कर दी थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल भंडारकर के अनुसार अब इसी कड़ी में 9 व 10 मई को सीईटी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 9 मई को बीबीए व संबद्ध प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस व संबद्ध प्रोग्राम में पीएचडी, केमिकल टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, ईसीई व आइओटी व इंग्लिश और मेडिकल साइंसेज में पीएचडी, एमबीए, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बी कॉम ऑनर्स के लिए सीईटी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


10 मई को बीसीए, बीएड, बीएमएस, एमएससी मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स व मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंटल साइंसेज, मास कम्युनिकेशन, फिजिक्स, लॉ एंड लीगल स्टडीज, इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स व एजुकेशन में पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भंडारकर ने बताया कि 23 मई तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को सीईटी परंपरागत तरीके से ओएमआर शीट पर दो पाली सुबह और शाम में आयोजित की जाएंगी। सुबह पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय के 78 प्रोग्राम के लिए कुल 50,531 आवेदक इन समस्त सीईटी में शामिल होंगे।


संबंधित सीईटी के आयोजन से लगभग पांच दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि सीईटी से संबंधित तिथि, सत्र, केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। सीईटी से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आवेदक हेल्पलाइन नंबर- 25302263 और 25302278 पर संपर्क कर सकते हैं और http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in पर मेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed