फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33 years later, no one get plot in dda scheme

अंधेरगर्दी: 33 साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट

Fri, 17 Jan 2014 06:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jan 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
33 years later, no one get plot in dda scheme

दिल्ली विकास प्राधिकरण की रोहिणी अवासीय प्लॉट स्कीम को 33 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी सफल आवेदकों को अपने-अपने प्लॉट का कब्जा नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में बृहस्पतिवार को सैकड़ों सफल आवेदकों ने गांधीगीरी कर डीडीए मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी गांधीगीरी काम नहीं आई और उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला।  
विज्ञापन


आवेदक शांति मार्च लेकर बृहस्पतिवार दोपहर डीडीए मुख्यालय पर पहुंचे। गांधीगिरी अपनाते हुए फूल-माला लेकर वे डीडीए अधिकारियों से मिले और अपनी मांगें रखी। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथों में डीडीए के खिलाफ लिखी तख्तियां थीं। जिसके माध्यम से वे डीडीए से सवाल करते दिखे कि दादा ने प्लॉट के लिए आवेदन किया, पोता कब अपने प्लॉट पर मकान बनाएगा? मालूम हो कि वर्ष 1981 में लांच हुई इस योजना के 33 साल बाद भी सफल आवेदकों को प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया।Rohini plot protest


प्रदर्शनकारी डीडीए पर धोखा देने और गुमराह करने का आरोप मढ़ रहे थे। काफी देर नारेबाजी करने के बाद भी वे डीडीए उपाध्यक्ष से नहीं मिल पाए। मुश्किल से मुख्य आयुक्त से मिल कर अपनी परेशानी बयां की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राहुल गुप्ता ने बताया कि डीडीए की तरफ से 33 साल बाद भी ठोस नतीजा नहीं आया। डीडीए अधिकारी टालमटोल ही कर रहे हैं। सफल आवेदकों को बिना बताए प्लॉट नंबर भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed