फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   324 Indians brought to Manesar camp, discharged after 17 days

कोरोनाः मानेसर शिविर लाए गए 324 भारतीयों को 17 दिन बाद छुट्टी

Wed, 19 Feb 2020 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
324 Indians brought to Manesar camp, discharged after 17 days
स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
चीन से मानेसर एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गारद) स्वास्थ्य शिविर लाए गए 324 भारतीय छात्रों को 17 दिन बाद मंगलवार को छुट्टी दे दी है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को छात्रों को घर के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


छात्रों ने खुशी मनाते हुए कहा कि उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जहां उनकी देखभाल बेहतर तरीके से हुई। चीन में रहते हुए वह काफी डरे हुए थे। भारत आते ही उनके मन से कोरोना वायरस का डर निकल गया था। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में भी वायरस का इफेक्ट न आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। सेना अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों को घर भेजने से पहले उन्हें हिदायत दी गई है कि वह कुछ दिन घर पर भी परिवार से अलग ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधिकारियों ने बताया कि चीन से आए लोगों की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने कैंप में आना बंद कर दिया। रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति करने वाले भी कैंप में आने से डरने लगे थे।

गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस फैलने के कारण वहां मौजूद 324 भारतीय छात्रों को मानेसर स्थित एनएसजी कैंप में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में एक फरवरी को लाया गया था। सेना व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। 


इस दौरान उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छात्रों समेत सेना व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने राहत की सांस ली और मंगलवार को छात्रों को उनके घर के लिए रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed