फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 bank account open in just one hour

एक घंटे में खुल गए 300 लोगों के अकाउंट

Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
सार

मानेसर के मेगा बैंक अकाउंट कैंप में खुला 2500 का खाता
एक घंटे में खुल गए थे 300 लोगों के अकाउंट

विज्ञापन
300 bank account open in just one hour
कैंप में अकाउंट खुलवाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन (मीवा) द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैशलेस सोसायटी के सपने को पूरा करने के लिए आईएमटी मानेसर में सोमवार को मेगा बैंक अकाउंट ओपनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कैंप में विभिन्न औद्योगिक यूनिटों में काम करने वाले 2500 कर्मचारियों के अकाउंट खोले गए हैं। अब इन सभी का वेतन सीधे बैंक अकाउंट में डाल दिया जाएगा। मीवा के सचिव राजेश गप्ता ने बताया कि यह कैंप मानेसर क्लब में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


यह मेगा बैंक अकाउंट ओपनिंग कैंप सभी के लिए ओपन था। लोगों का कैंप के प्रति काफी उत्साह देखा गया। कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों का अकाउंट खुलवाने की होड़ लग गई। कैंप में इंडियन बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ने इन सभी का खाता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि सुबह एक घंटे में ही 300 अकाउंट खुल गए थे। सभी कर्मचारी इससे काफी उत्सहित हैं। मीवा की महासचिव सुमन चावला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए उनका एसोसिएशन कदम बढ़ा रहा है।


उन्होंने बताया कि मानेसर में करीब 50 हजार श्रमिकों के पास बैंक अकाउंट नहीं है। कोशिश की जा रही है। हर किसी का अकाउंट खुलवा दिया जाए। एसोसिएशन द्वारा इस कैंप के लिए कई और बैंकों से संपर्क किया गया था। मगर इन तीन बैंकों द्वारा ही इसमें शिरकत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed