फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30% exemption for property tax to women and elderly in delhi

संपत्ति कर में महिलाओं और बुजुर्गों को 30 फीसदी छूट, अब बचे हैं पांच दिन

Mon, 27 Jul 2020 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
30% exemption for property tax to women and elderly in delhi
संपत्ति कर छूट... - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में संपत्ति कर छूट का लाभ लेने के लिए आखिरी 5 दिन ही बाकी हैं। संपत्ति कर जमा कराने पर मालिकों को कर में छूट 31 जुलाई तक ही दी जाएगी।

निगम की आर्थिक हालत को सहारा देने के लिए संपत्ति कर अति महत्वपूर्ण है। इस बार लॉकडाउन को देखते हुए तीनों निगमों ने संपत्ति कर जमा करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी। लॉकडाउन के कारण अकेले पूर्वी निगम में ही पहले के मुकाबले 40 फ़ीसदी कम राजस्व मिला है। 
विज्ञापन


इस बार केवल 54 करोड़ रुपये मिल पाए हैं, जबकि पहले यह 90 करोड़ से अधिक था। 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा कराने में महिला और वरिष्ठ नागरिकों को 30 फ़ीसदी तक छूट दी जा रही है। सामान्य नागरिकों को 15 फीसदी तक छूट का प्रावधान है। अधिक से अधिक लोग संपत्ति कर जमा करा सकें, इसके लिए पूर्वी निगम जगह-जगह शिविर भी लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी और दक्षिणी निगम के कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कुछ घटी
गाजीपुर लैंडफिल साइट के बाद उत्तरी और दक्षिणी निगम के अंतर्गत आने वाले कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई भी घटी है। उत्तरी निगम के अंतर्गत आने वाली भलस्वा और दक्षिणी निगम के अंतर्गत आने वाली ओखला लैंडफिल साइट पर ट्रॉमल मशीन लगाई गई हैं। इसके माध्यम से 10 मीटर से भी अधिक ऊंचाई घटाई गई है। वर्तमान में भलस्वा लैंडफिल साइट पर 17 और ओखला लैंडफिल साइट पर 4 ट्रॉमल मशीनें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed