फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 cartridges found during a search of a car, police and agencies alerted, investigation underway

Delhi NCR News: कार की तलाशी में मिले 30 कारतूस, पुलिस-एजेंसी अलर्ट, जांच में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
- पिकेट चेकिंग के दौरान तिलक मार्ग इलाके में कार को रोका गया
विज्ञापन

- पुलिस के अनुसार, 32 बोर के इन कारतूसों का नहीं था लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली में जांच के दौरान कार में 30 कारतूस मिलने से दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एंजेंसियां अलर्ट हैं। पुलिस ने इन कारतूसों के साथ चार युवकों मो. कैफ, मो़ हुसैन, अब्दुल समद और समद मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक टाटा हैरियर कार में इन कारतूसों को लेकर घूम रहे थे। ये कारतूसों का लाइसेंस नहीं है और 32 बोर के हैं। आरोपी युवक इन कारतूसों को लेकर क्यों घूम रहे थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके दो साथी फरार हैं। इनके पकड़े जाने के बाद ही ये पता लग पाएगा कि ये कारतूस कहां और क्यों लाए थे और क्या करना चाहते थे।
इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी लगाया है। स्पेशल सेल ने हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की ओर से भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले कई गिरोह का पर्दाफाश किया है। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि तिलक मार्ग थाने में तैनात एएसआई इकरामुद्दीन, सिपाही शिवम और डीएचजी स्टाफ 1/2 मई की रात के दौरान डब्ल्यू -पॉइंट पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। जांच के दौरान आईटीओ की तरफ से आ रही एक काली टाटा हैरियर को रोका गया। इस कार की खिड़कियों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी हुई थी। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 30 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कार में बैठे आसफ अली रोड, नई दिल्ली निवासी मो. कैफ मलिक (19) पुत्र मो. फारूक, मो. हुसैन (20) पुत्र शिजाउद्दीन, अब्दुल समद (23 वर्ष), पुत्र अब्दुल हमीद और समद मलिक (25) पुत्र माहीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed