फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 D mapping will look clearer picture, see the developed portion

थ्रीडी मैपिंग में साफ दिखेगी तस्वीर, देख सकेंगे विकसित हुए हिस्से

Wed, 24 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
3 D mapping will look clearer picture, see the developed portion
थ्री डी मैपिंग - फोटो : Demo Pic
प्राधिकरण की थ्रीडी (थर्ड डाइमेंशन) मैपिंग प्रोजेक्ट में तस्वीरें बिल्कुल साफ देखी जा सकेंगी। रिजोल्यूशन (वियोजन) 0.3 मीटर होगा। चीफ आर्किटेक्ट प्लानर (सीएपी) एससी गौड़ ने बताया कि रिजोल्यूशन के लिए नेशनल रिमोट सर्चिंग एजेंसी से बात हो गई है और इस पर सहमति भी है।
विज्ञापन


सेक्टर-18 का थ्रीडी मैप तैयार हो चुका है। वहीं बाकी पर काम चल रहा है। थ्रीडी (थर्ड डाइमेंशन) मैप बनने के बाद शहर के किसी भी बिल्डिंग को घर बैठे बिल्कुल स्पष्ट कंप्यूटर के जरिये तीन तरफ से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थ्री डी मैप से किसी भी बिल्डिंग के छोटे से छोटे हिस्से को जूम करके करीब से देखा जा सकता है। इसकी मदद से प्राधिकरण कंप्लीशन देने से पहले बिल्डिंग की हालत देख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितना नक्शा पास हुआ है अगर उससे अधिक निर्माण किया गया तो उसे भी दफ्तर से ही देखा जा सकेगा। इस मैप को समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। यह पता लग सकेगा कि बिल्डिंग बनाने के बाद उसके आसपास के स्थान पर इसका क्या असर पड़ा। 

पूरे प्रोजेक्ट का बजट 17 करोड़  
प्राधिकरण इसका इस्तेमाल विकास कार्यों केलिए भी कर सकेगा। तस्वीरें इतनी स्पष्ट होंगी कि जमीन के नीचे कहां पर जल, सीवर, बिजली व टेलीफोन लाइनें डाली गई हैं। इसे भी थ्रीडी के जरिये देखा जा सकेगा। 


इससे खुदाई के दौरान ये लाइनें नहीं कटेंगी। इसे प्राधिकरण की वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। पहले इस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे सार्वजनिक करने पर संशय था, लेकिन सीएपी ने बताया कि शहर के विकसित हो चुके कुछ हिस्से लोग देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे। पूरे प्रोजेक्ट का बजट करीब 17 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed