{"_id":"69ff2c8060c6a41ed105604e","slug":"3-arrested-for-selling-ipl-passes-by-flying-to-cities-across-the-country-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135577-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हवाई जहाज से देश के शहरों में जाकर बेचते थे आईपीएल का पास, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हवाई जहाज से देश के शहरों में जाकर बेचते थे आईपीएल का पास, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, कब्जे से 54 मैच टिकट बरामद
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने की कार्रवाई
-मैचों के टिकटों की कर रहे थे कालाबाजारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टाटा आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों मुकीम, गुफरान उर्फ साजिद और मो फैसल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 54 मैच टिकट बरामद हुए हैं। इनमें 33 पास शामिल हैं। इन टिकटों पर बिक्री के लिए नहीं लिखा हुआ है। आरोपी एक पास को कम से कम 10 हजार रुपये में बेचते थे। पांच मई को आरसीबी के मैच में तो एक टिकट 20 हजार रुपये तक बिका है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि ये देश के जिस शहर में आईपीएल क्रिकेट मैच होता था ये वहां हवाई जहाज से जाते थे और वहां टिकटों की कालाबाजारी करते थे। जिस मैच की जैसी डिमांड होती थी उसी हिसाब से ये टिकटों के रेट बढ़ा देते थे। ये लोग टिकटों को दोगुनी कीमत पर, या फिर मैच/खरीदार की मांग के अनुसार बेचते थे। इंस्पेक्टर मान सिंह को टिकटों की कालाबाजारी को लेकर 8 मई को सूचना मिली थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने दिल्ली गेट के पास एक जाल बिछाया और तीन आरोपियों जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी मुकीम (35) पुत्र नन्हे खां, जामिया नगर ओखला दिल्ली निवासी गुफरान उर्फ साजिद (36) पुत्र अब्दुल रशीद और सीलमपुर दिल्ली निवासी मोहम्मद फैसल (38) पुत्र हबीबुर रहमान को आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ लिया। आरोपी, संभावित खरीदारों को झांसा देने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के मकसद से, खुद को डीडीसीए का अधिकृत प्रतिनिधि बता रहे थे।
विज्ञापन
पहले भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं : इसके अलावा यह भी संज्ञान में आया है कि टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित आपराधिक मामले पहले भी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उनके खिलाफ दर्ज किए जा चुके हैं। आरोपी गुफरान के खिलाफ नंदनगरी थाने में जालसाजी का मामला दर्ज है। फैसल के खिलाफ दिल्ली के भजनपुर थाने में और पंजाब के सास नगर के थाने में मामले दर्ज हैं। मुकीम के खिलाफ ऑटो एक्सपो, फरीदाबाद, हरियाणा में टिकटों की कालाबाजारी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन