{"_id":"6a5e34f96aad2582f30228a9","slug":"28-member-indian-para-contingent-leaves-for-glasgow-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146705-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 28 सदस्यीय भारतीय पैरा दल ग्लासगो रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 28 सदस्यीय भारतीय पैरा दल ग्लासगो रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयनित 28 सदस्यीय भारतीय पैरा दल सोमवार को ग्लासगो के लिए रवाना हुआ। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की तरफ से इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, विभिन्न राष्ट्रीय पैरा खेल महासंघ के पदाधिकारी, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
भारत का दल पांच खेलों में चुनौती पेश करेगा। इसमें पैरा एथलेटिक्स के 11, पैरा पावरलिफ्टिंग के सात, पैरा स्विमिंग के पांच, पैरा ट्रैक साइक्लिंग की एक और महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल की चार खिलाड़ी शामिल हैं। पीसीआई को उम्मीद है कि यह दल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का नया इतिहास रचेगा।
पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि खिलाड़ियों ने वर्षों की मेहनत और संघर्ष के दम पर तिरंगा पहनने का गौरव हासिल किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह दल ग्लासगो में देश को गौरवान्वित करेगा। अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा खिलाड़ी एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत सात पदक जीत चुके हैं।