फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 candidates of the first batch of MDA's Agniveer Training Scheme passed the written examination.

Delhi NCR News: एमडीए की अग्निवीर प्रशिक्षण योजना में पहले बैच के 27 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
- अब होगा फिजिकल व मेडिकल टेस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा जिला नूंह के युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए शुरू की गई प्रशिक्षण योजना के पहले ही बैच ने उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। प्रशिक्षण योजना के तहत अग्निवीर योजना के लिए प्रथम बैच में लगभग 45 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिनमें से जून माह में आयोजित अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जिला नूंह के 27 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

आलिव फाउंडेशन की ओर से अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यासीन मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिदिन करीब 6 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें युवाओं को तीनों सेनाओं की लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में जो 27 अभ्यर्थी सफल रहे हैं, अब उनका शारीरिक दक्षता (फिजिकल) परीक्षण तथा मेडिकल परीक्षण होगा। इन सभी चरणों में सफल होने के उपरांत उनका भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होगा। उन्होंने लिखित परीक्षा पास करने वाले सभी 27 अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article