फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25,000 crore budget for cleaning Yamuna

25000 करोड़ में साफ होगी यमुना

Wed, 25 Jun 2014 05:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
25,000 crore budget for cleaning Yamuna

राजधानी दिल्ली में यमुना पच्चीस हजार करोड़ रुपये में साफ होगी। राज्य सरकार की योजना के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाकर नदी में गंदगी नहीं जाने दी जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण भी होगा। उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को योजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संबंधित विभागों को जिम्मेदारी भी बांटी गई।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की योजना के मुताबिक, बोर्ड नदी के प्रदूषण की जांच करेगा। बोर्ड पर नदी का प्रवाह बरकरार रखने के साथ ही गंदे पानी को रोकने की भी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल बोर्ड की होगी अहम भूमिका

25,000 crore budget for cleaning Yamuna

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि दिल्ली की आबादी तो तेजी से बढ़ी है लेकिन कई क्षेत्रों में अभी सीवर की सुविधा नहीं पहुंची है। इससे नालों व सीवर का गंदा पानी नदी में जा रहा है।

यमुना की गंदगी की सबसे बड़ी वजह यही है। बैठक में उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी मुद्दों के समाधान के लिए बड़े स्तर पर सीवर सिस्टम तैयार करना होगा।

इसमें अहम भूमिका जल बोर्ड की होगी। योजना पर खर्च भी बोर्ड करेगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, डीडीए, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले नालों की सफाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed