फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 Municipal 'Shree Vidyalayas' to be launched in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में 24 निगम श्री विद्यालय शुरू होंगे, 87 शिक्षक सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
अंडर-9 और अंडर-11 में क्रिकेट-फुटबॉल प्रतिभाओं की होगी पहचान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम अपने 12 क्षेत्रों में 24 निगम श्री विद्यालय शुरू करने जा रहा है, जो आसपास के निगम स्कूलों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही निगम स्कूलों में अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के बच्चों के लिए क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महापौर प्रवेश वाही ने शिक्षक दिवस पर सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी सभागार में इन घोषणाओं को किया।
कहा कि इन 24 निगम श्री विद्यालयों का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और नई तकनीक का उपयोग करना है। इनमें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रतिभागिता पहल भी शुरू की जा रही है। निगम स्कूलों में मिनी लीग के माध्यम से कम उम्र में ही खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग में क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

87 शिक्षाविदों का सम्मान
शिक्षक दिवस समारोह में 87 शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। इनमें चार प्रधानाचार्य और 83 अध्यापक शामिल थे। केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निगम स्कूल से पांचवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चा अपनी छठी कक्षा की पढ़ाई पूरी करे। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीक और नए कौशल के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि ये 24 निगम श्री विद्यालय स्कूलों को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed