{"_id":"5fd97a1a9bc93972cd161abf","slug":"239-vehicles-invoiced-for-not-having-a-high-security-registration-plate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होने पर 239 वाहनों का चालान, दो पहिया चालकों को फिलहाल राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होने पर 239 वाहनों का चालान, दो पहिया चालकों को फिलहाल राहत
Wed, 16 Dec 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी)और कलर कोडेड स्टिकर न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन करीब 250 कारों का चालान किया गया। वाहनों में नए नंबर प्लेट लगाने के आदेश की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना किया गया।
हालांकि, टैक्सी यूनियनों ने इस कार्रवाई पर विरोध जताया है। इस सिलसिले में एक यूनियन की ओर से परिवहन मंत्री और विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत देकर, कोरोना काल में पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे वाहन चालकों की परेशानियों को नजरअंदाज न करने की मांग की गई।
एचएसआरपी नंबर न होने पर कार्रवाई की शुरुआत होने पर वाहन चालकों में भी डर पैदा हो गया है। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने के लिए आवेदन की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। दिसंबर में अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें से 9185 वाहनों में नंबर प्लेट लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान संजय सम्राट ने कहा कि न केवल इस वक्त चालान किया जाना उचित है, क्योंकि पहले ही कोरोना काल में टैक्सी चालक आर्थिक तंगी से परेशान हैं। उन्होंने नंबर प्लेट के लिए वसूली जा रही राशि को भी अधिक बताते हुए इसे कम करने की मांग की है।

परिवहन विभाग के आला अधिकारी ने बताया कि पहले दिन वजीरपुर, साकेत, शास्त्री पार्क, पश्चिम विहार, द्वारका, राजघाट, तालकटोरा स्टेडियम, अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली कैंट, पीरागढ़ी, पूसा, शाहदरा एक्सचेंज, प्रीत विहार,अशोक विहार, रिज रोड, मलाई मंदिर क्षेत्र में नौ विभागीय टीम की तरफ कार्रवाई की शुरू की गई है।
टू व्हीलर पर अभी नहीं, विशेष अभियान के तहत 50 टीमें करेंगी कार्रवाई
परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त के के दहिया के मुताबिक फिलहाल नौ टीमें नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति सचेत करना है। विशेष अभियान की भी शुरुआत की जाएगी, लेकिन इसके लिए तारीख तय नहीं की गई है। इसके तहत पूरी दिल्ली के लिए 50 टीमें गठित की जाएंगी। फिलहाल दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।