फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 crores fraud on the name of e-Rickshaw business in delhi

ई-रिक्शा बिजनेस के नाम पर निवेशकों से 23 करोड़ ठगे

Sat, 22 Jun 2019 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
23 crores fraud on the name of e-Rickshaw business in delhi
e-rickshaw

बाइक बोट की तर्ज पर दिल्ली में भी ई-रिक्शा बिजनेस के नाम पर निवेशकों से 23 करोड़ की ठगी की गई है। कंपनी ने दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा समेत अन्य जगहों से निवेश करवाया था। कंपनी के खिलाफ तिलक नगर, पश्चिम विहार और सिविल लाइन समेत एनसीआर में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित गौरव सिंह के मुताबिक, वह मूलरूप से कानपुर का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है। इस साल जनवरी में वह अपने दोस्त कृष्ण कुमार शर्मा के जरिये एसओएस व्हीकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संपर्क में आया था। कंपनी ने उसे इनवेस्टमेंट प्लान के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


उसे बताया गया कि निवेशक को एक ई-रिक्शा के लिए 41 हजार रुपये की रकम का निवेश करना होगा। इसके बाद निवेशक को 162 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कंपनी हर महीने पैसे लौटाएगी। यह भी बताया गया कि एक साथ 6 ई-रिक्शा के लिए निवेश करने पर 7वां ई-रिक्शा मुफ्त मिलेगा, यानी 6 ई-रिक्शा के लिए किए गए निवेश पर 7 ई-रिक्शों की कमाई का शेयर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्कीम तीन साल के लिए मान्य थी और उसके बाद निवेशक चाहे स्कीम को आगे बढ़ा सकता है या अपनी निवेश की गई रकम को पूरा वापस ले सकता है।

इस बाबत उसने 6 रिक्शों के लिए 2 लाख 46 हजार रुपये का निवेश किया। इसके बाद फरवरी में 25 हजार रुपये उसके खाते में डाले गए, लेकिन इसके बाद कंपनी ने उसे कोई पैसा नहीं दिया। इस कंपनी का ऑफिस पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल में था, लेकिन पैसा लेने के बाद कंपनी ने ऑफिस बंद कर दिया और आरोपी फरार हो गए। 


इस संबंध में पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़ित का कहना है कि उसका दोस्त कृष्ण इस कंपनी के साथ काम करता था, लेकिन कंपनी ने उसे भी ठग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed