फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   221 generic drugs increased from 190 in aiims

आम लोगों के लिए एम्स ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 19 Nov 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Nov 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
221 generic drugs increased from 190 in aiims

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों को मिलने वाली मुफ्त जेनेरिक दवाओं की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। एम्स की दवा दुकान में 31 जेनेरिक दवाओं की संख्या बढ़ाई गई है। अब एम्स में मरीजों को 221 तरह की मुफ्त जेनेरिक दवा मिलेंगी। एम्स-प्रशासन की योजना है कि अगले कुछ माह में मरीजों को कम से कम 400 तरह की जेनेरिक दवा उपलब्ध करा दी जाएं।

विज्ञापन


एम्स के ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों में करीब आठ हजार मरीजों को अस्पताल से मुफ्त जेनेरिक दवा मिलती है लेकिन दवा दुकान में कई बार जेनेरिक दवा उपलब्ध नहीं होने पर मरीज को बिना दवा के वापस लौटना पड़ता था। इसी वजह से जेनेरिक दवाओं के प्रकार में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


एम्स के डिप्टी सेक्रेट्री संजीव चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर चिकित्सकों को जेनेरिक दवा लिखने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि ब्रांडेड दवा लिखना जरूरी है तो डॉक्टरों को यह स्पष्ट करना होगा कि जेनेरिक दवा की जगह ब्रांडेड दवा क्यों लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मार्च-2014 में भी एक आदेश जारी किया गया था। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से भी इसी वर्ष जनवरी में सर्कुलर जारी कर कहा गया था सरकारी अथवा आईएमसी एक्ट के अंतर्गत आने वाले डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवा ही लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed