फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 year old accused of misdeed with 85 year old woman arrested in Delhi

Delhi: 85 साल की बुजुर्ग संग दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, विरोध करने पर मुंह पर मारे मुक्के; ब्लेड से काटे होंठ

Fri, 01 Sep 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

स्वाति ने कहा कि 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आई हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से जालिम ने उनका होंठ तक काटा है। 

विज्ञापन
22 year old accused of misdeed with 85 year old woman arrested in Delhi
बुजुर्ग से मिलीं स्वाति मालीवाल - फोटो : Twitter/@SwatiJaiHind

विस्तार

दिल्ली में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के झुग्गी में सो रही एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान कर दोपहर बाद 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह शकूरपुर के दूसरे ब्लॉक में रहता है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह शकूरपुर स्थित झुग्गी में अकेली रहती है। शिकायत के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बुजुर्ग महिला शकूरपुर स्थित झुग्गी में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक जबरन उसकी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मुक्के मारे और उसके होठ पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने किसी तरह झुग्गी से निकलकर इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों के जरिए पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पास के अस्पताल में इलाज करवाया। उसके बाद महिला के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए से पुलिस को नशा करने वाले युवक पर शक हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने इलाके में रहने वाले ऐसे युवकों की धरपकड़ शुरू की और उनसे पूछताछ की। दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शकूरपुर के दूसरे ब्लॉक में रहता है और नशे का आदी है। वह नशे की गोली का सेवन करता है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed