{"_id":"21b4ec2db39ee1cedd855a1e91577e99","slug":"22-special-trains-failed-passengers-mayhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 स्पेशल ट्रेनें नाकाम, यात्रियों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 स्पेशल ट्रेनें नाकाम, यात्रियों में कोहराम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह रेलवे ने होली पर यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सफर के दौरान यात्रियों को भीड़ का सामना न करना पड़े इसके लिए रुटीन के अलावा दिल्ली से विभिन्न स्टेशनों के लिए 22 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन भीड़ के आगे रेलवे का इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है।
आलम यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करना तो दूर कोच में सवार होना पहाड़ पर चढ़ने के बराबर है। ऐसे में कोच में चढ़ने के लिए आपातकालीन खिड़की यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
आरक्षण केंद्र-टिकट घर में मारामारी
ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों के होश उड़ा दिए हैं। वह तत्काल के लिए एक दिन पहले ही शाम को केंद्र के गेट पर लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं, लेकिन बड़ी फिर भी हाथ निराशा ही लग रही है।
विज्ञापन
आरक्षण केंद्र अधिकारियों की मानें तो आजकल केवल तत्काल टिकटों के लिए भीड़ उमड़ रही है। लेकिन स्थिति यह है कि तत्काल खुलते ही ट्रेनें फुल हो जाती हैं।
वहीं दूसरी ओर टिकट घर में टिकटों के बिक्री की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना 15 से 20 बंडल की खपत थी। अब यह संख्या बढ़कर 30 से 40 पहुंच गई है। आने वाले दो दिनों में इसकी संख्या और बढ़ सकती है।
अधिकारियों के आदेश हवा-हवाई
यात्रियों और स्टेशन की सुरक्षा को लेकर मंडल अधिकारियों द्वारा जारी आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ट्रेन और स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिने चुने ही जवान दिखाई दे रहे हैं, जबकि स्टेशन पर बम उड़न दस्ते और ट्रेनों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था। स्टेशन की सुरक्षा महज मेटल डिटेक्टर के भरोसे ही है।
ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की स्थिति
अवध असम एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग लिस्ट 337, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 75, श्रमजीवी एक्सप्रेस 511, एडीजेड एक्सप्रेस 313, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 492, संप्तक्रांति एक्सप्रेस 522, सुल्तानपुर एक्सप्रेस 276, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस 329, मोतीहारी एक्सप्रेस 230, कैफियत एक्सप्रेस 150, वैशाली एक्सप्रेस 484, पदमावत एक्सप्रेस 461, सरयू यमुना एक्सप्रेस 246, गोरखधाम एक्सप्रेस 437, फरक्खा एक्सप्रेस 290, लखनऊ मेल 485 है।