फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 minute video on Nigerian national attack in greater noid

ऑटो से उतारकर नाइजीरियन लड़की से मारपीट, सुषमा तक पहुंचा नोएडा हमले का वीडियो

Wed, 29 Mar 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 29 Mar 2017 12:30 PM IST
सार

वीडियो से होगी पहचान, सोशल साइट पर भी नजर
- नामजद किए गए लोगों को फंसाने का आरोप लगा उठने लगी आवाज 
मॉल में नाइजीरियाई पर हमले का वीडियो वायरल
-भीड़ ने किया डस्टबिन से किया हमला, वीडियो दूतावास और विदेश मंत्रालय पहुंचा

विज्ञापन
22 minute video on Nigerian national attack in greater noid

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में एक नाइजीरियाई लड़की से मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि ऑटो से उतारकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी फरार है। 
विज्ञापन



वहीं नाइजीरियाई नागरिकों पर हुए हमले के मामले के तूल पकडने के बाद पुलिस कार्रवार्ई में जुटी है। पुलिस धरने के दौरान बनाई गई वीडियो से अज्ञात आरोपियों की पहचान की बात कर रही है। वहीं, सोशल साइट पर भी पुलिस की नजर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, सोशल साइट पर हमले के मामले में नामजद किए गए लोगों को झूठा फंसाने की आवाज उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने हमले के मामले में संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। इन धाराओं में आसानी से जमानत मिलना मुश्किल है। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग चर्चा कर रहे थे कि जिन लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। ये सब सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हैं।

गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, देखें वीड‌ियो

22 minute video on Nigerian national attack in greater noid
ये सभी लोग लोग चर्चा कर रहे थे कि नामजद किए गए लोग हमला या मारपीट नहीं कर सकते। लोगों का यह भी कहना था कि जिन लोगों को नामजद किया गया है वही आक्रोशित लोगों से शांति की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद इन पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

परी चौक पर कैंडल मार्च के दौरान नाइजीरियाई नागरिकों पर तीन हमले हुए थे। धरने से उठकर अंसल प्लाजा मॉल की ओर दौड़े युवाओं की भीड़ ने पहले मार्ग पर कार रोककर एक नाइजीरियन पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

यहां पुलिस पहुंचने के बाद भीड़ अंसल प्लाजा मॉल में घुस गई और यहां दो नाइजीरियाई नागरिकों पर गन्नों और डस्टबिन आदि से हमला कर दिया। सोमवार देर रात इसका वीडियो वायरल कर दिया गया। यह वीडियो दूतावास, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व अन्य बड़े नेताओं के पास ट्वीट के जरिये पहुंचा दिया गया है।
 

देखें वीड‌ियो


22 सेकेंड का वीडियो अाया सामने

22 minute video on Nigerian national attack in greater noid

मॉल में हमले के दौरान एक मिनट 22 सेकेंड का वीडियो मॉल में आए किसी व्यक्ति ने मोबाइल सेे बनाया है। इस वीडियो में भीड़ गन्ने, डस्टबिन आदि से दो नाइजीरियाई युवकों को पीट रही है।

भीड़ नेे मॉल के बाहर खड़े गन्ने के रस की रेहड़ी से बड़ी संख्या में गन्ने निकाल लिए थे। इन्हीं गन्नों से मॉॅल के बाहर एक कार सवार नाइजीरियाई युवक को भी लोगों ने पीटा। इसके बाद भीड़ मॉल में घुस गई थी। यहां लोगों की भीड़ ने दो नाइजीरियाई युवकों को पीटा।

इस दौरान एक युवक जब एक कपड़े के शोरूम में घुस गया तो उसे वहां जाकर बेरहमी से पीटा गया। नाइजीरियन पर तीसरा हमला पुलिस अधिकारी व फोर्स की मौजूदगी में परी चौक पर किया गया था।

सीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

22 minute video on Nigerian national attack in greater noid
अफ्रीकी छात्र फेडरेशन के अध्यक्ष चार्ल्स नेे बताया कि अलग-अलग हमलों में अब तक अफ्रीकी मूल के 8 नागरिक घायल हुए हैं। चार घायलों को सोमवार रात कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनके नाम इमरान निवासी अल्फा-1, इजबिया मालू निवासी अल्फा-2 और स्वर्ण नगरी निवासी दो भाई एंड्यूरेंस और प्रिसियस बताए गए हैं। प्रिसियस को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मनीष की मौत और नाइजीरियाई नागरिकों पर हमलों का पूरा मामला सीएम आदित्यनाथ योगी तक पहुंच गया है। विदेेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस संबंध में सीएम से बात की। मुख्यमंत्री ने  उन्हें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed