फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   210 passengers caught during ticket checks; fines worth

Delhi NCR News: टिकट चेकिंग में पकड़े 210 यात्री, वसूला 1.51 लाख का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा पर लगाम कसने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने सोमवार को दो बड़े विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए। इस दौरान दिल्ली शाहदरा-शामली-दिल्ली शाहदरा रेल सेक्शन और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर 210 यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर कुल 1,51,375 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल लगातार बिना टिकट यात्रियों और टिकट वाले क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बिना टिकट यात्रा से न केवल रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि वैध टिकट वाले यात्रियों के अधिकारों का भी हनन होता है। इसे रोकने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से नियमित अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed