फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 women fecilitated for better work

Delhi NCR News: बेहतर कार्य के लिए 21 महिलाएं हुईं सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बौद्ध संघ की ओर से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सम्मान समारोह
विज्ञापन




नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भारतीय बौद्ध संघ की ओर से सामाजिक समरसता महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह हुआ। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ. संघप्रिय राहुल ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने का सुझाव दिया।


इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। कई क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे कदम उठाए गए हैं। उन्होंने भ्रूण जांच के मुद्दे पर भी चिंता जताई। समारोह में गायक मनजीत मेहरा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आधारित गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed