फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 tonnes of banned meat found in a truck being transported from Hyderabad to Dadri; truck seized, driver arrested.

Delhi NCR News: हैदराबाद से दादरी लाए जा रहे ट्रक में मिला 21 टन प्रतिबंधित मांस, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते बिल्ली के खाने के सामान की आड़ में हो रही थी तस्करी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे करमन बॉर्डर पर पुलिस ने कुत्ते व बिल्लियों के खाने के सामान की आड़ में हैदराबाद से दादरी ले जाए जा रहे लाखों रुपये के 21 टन प्रतिबंधित मांस से भरे ट्रक को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से लिए गए सैंपल को फरीदाबाद में स्थित प्रदेश मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए लेबोरेटरी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक के चालक के खिलाफ गौ संवर्धन एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया हैं। थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि 23 जून की रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि करमन बॉर्डर की तरफ से एक बंद बॉडी रेफ्रिजरेटर ट्रक जिसमें अवैध रूप से गौ मांस भरा हुआ है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-19 पर करमन बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान नाकाबंदी के कुछ ही समय बाद उक्त संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस पार्टी द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान कोक सिंह निवासी ग्राम जमौडी, जिला देवास, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि,जब पुलिस ने ट्रक में लदे माल के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो चालक ने एक बिल पेश किया, जिस पर पुलिस को गुमराह करने के लिए डॉग एंड कैट फूड एनिमल फीडिंग लिखा हुआ था। पुलिस ने माल का सैंपल लेने के लिए पशुपालन विभाग के सर्जन ने ट्रक को खोलकर अंदर रखे मांस के पैकेटों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इस सैंपल को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग की प्रदेश स्तर की मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए लेबोरेटरी, फरीदाबाद भेजा गया था। प्रभारी के अनुसार 28 जून आधिकारिक जांच रिपोर्ट में प्रतिबंधित मांस गौ मांस की पुष्टि हुई, जिसका वजन 21 टन पाया गया। पुलिस में ट्रक को जप्त कर आरोपी चालक कोक सिंह के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण और गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। थाना प्रभारी में कहा कि इस मामले में जल्द उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article