फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 students have been issued Show Cause notice by Jnu

खालिद और अनिर्बन के कमरे की तलाशी लेना चाहती है दिल्ली पुलिस

Mon, 14 Mar 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
21 students have been issued Show Cause notice by Jnu
उमर खालिद

जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को आयोजित अफजल गुरू का शहादत दिवस मनाने और देशद्रोही नारेबाजी की घटना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 लोगों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्रों के लिए जारी किए गए इस नोटिस में कन्हैया कुमार , एबीवीपी के सौरभ शर्मा, अनिर्बन और उमर खालिद का नाम शामिल है। इसके अलावा वहीं दूसरी ओर  देशविरोधी नारेबाजी की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में स्पेशल सेल ने अनिर्बन और उमर खालिद के कमरे की तलाशी की बात कही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि देश विरोधी नारे लगाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 10 फरवरी को एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया था जिसने 11 मार्च को अपनी जांच रिपोर्ट विश्विद्यालय को सौंप दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च को आई थी हाईलेवल जांच कमेटी की रिपोर्ट

21 students have been issued Show Cause notice by Jnu
कन्हैया कुमार - फोटो : PTI

हालांकि इस रिपोर्ट में आठ छात्रों के निलंबन वापसी के जिक्र की बात चल रही थी, और कहा गया था कि मामले पर आखिरी फैसला यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार को लेना है। इस कमेटी में प्रो. राकेश भटनागर चेयरमैन थे और प्रोफसर एचबी बोहिदार व प्रोफेसर सुमन धर सदस्य। वहीं कमेटी को छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन ने मानने से इंकार कर दिया था।

इसके बाद कुलपति ने शिक्षक यूनियन के दबाव में आकर साहित्य व संस्कृति अध्ययन स्कूल के प्रोफेसर जीजेवी प्रसाद और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन स्कूल के प्रो. उम्मू सलमा बाबा को भी कमेटी में शामिल कर लिया था।

कमेटी की रिपोर्ट पहले 22 फरवरी को आनी थी, लेकिन दो नए सदस्य शामिल होने के चलते उसकी डेडलाइन तीन मार्च रखी गई। उसके बाद कमेटी को जांच रिपोर्ट देने के लिए 11 मार्च का समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed