फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 august the hottest day after three years rain expected in Delhi-NCR for next two days

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी: तीन साल बाद सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, अगले दो दिन दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Mon, 21 Aug 2023 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 08:38 PM IST
सार

2009 से अब तक के अगस्त के तापमान पर नजर डालें तो 2014 में 39.4 और 2011 में 38.2 डिग्री रहा था। जबकि बाकी सालों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही रहा है। 

विज्ञापन
21 august the hottest day after three years rain expected in Delhi-NCR for next two days
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से दिन भर लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम की इस मार ने अगस्त में मई-जून की गर्मी की याद दिला दी। अगस्त में सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1987 में 12 अगस्त को 42 डिग्री रहा था।

विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 39.1, नजफगढ़ में 38.9, पूसा में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 अगस्त को सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री रहा था। जबकि वर्ष 2021 में 18 व 19 अगस्त को तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 से अब तक के अगस्त के तापमान पर नजर डालें तो 2014 में 39.4 और 2011 में 38.2 डिग्री रहा था। जबकि बाकी सालों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 24 अगस्त को अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। उसके बाद 25 से 27 अगस्त तक तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मानसून कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है और इसलिए तापमान बढ़ रहा है और गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन

10 साल में अगस्त माह का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2022 37.5
2021 38.0
2020 37.6
2019 38.2
2018 36.8
2017 37.0
2016 37.0
2015 37.0
2014 39.4
2013 36.7

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed