फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20,000 looted from a passenger, two including auto driver arrested

Delhi NCR News: यात्री से 20,000 लूटे, ऑटो चालक समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर दिल्ली में ऑटो में बिठाकर यात्रियों को लूटने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक मो. अली व विकास को गिरफ्तार किया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 12 अगस्त को बिहार से आए विकास ने कश्मीरी गेट से सुबह करीब 5:45 बजे टिकरी बॉर्डर जाने के लिए ऑटो में बैठा जिसमें पहले से एक अन्य यात्री बैठा हुआ था। चालक ने उसे गंतव्य तक ले जाने के बजाय ऑटो को बुराड़ी-मुकुंदपुर सर्विस रोड पर रोक दिया और कहा कि वह पहुंच गया है। जब विकास ने किराया चुकाने के लिए मोबाइल निकाला तो दूसरे आरोपी ने उसका फोन छीन लिया। धमकाकर पासवर्ड डलवाया और 20,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद वहां से भाग गए। विकास की शिकायत पर बुराड़ी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया गया। उसने कबूल किया कि वह अपने साथी मोहम्मद अली (29) के साथ रात में ऑटो चलाता था और सस्ते किराये का लालच देकर यात्रियों को फंसाता था। योगेश से पूछताछ के बाद 16 अगस्त को अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed