फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 carore for four promises of kejriwal to delhi

केजरीवाल को चाहिए 2000 करोड़, खजाना खाली

Fri, 13 Feb 2015 04:35 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
2000 carore for four promises of kejriwal to delhi

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को अपने सिर्फ चार बड़े वादे पूरा करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी, जबकि सरकारी खजाना खाली है। बिजली पर सब्सिडी, मुफ्त पानी, फ्री वाई-फाई व महिला सुरक्षा पर भारी खर्च आएगा।

विज्ञापन


मौजूदा वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार की आय कम हुई है। सूत्र बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में संशोधित राजस्व प्राप्ति का अनुमान 33,894 करोड़ रुपये था मगर वसूली 4,600 करोड़ रुपये कम हुई है। सबसे ज्यादा घाटा वैट विभाग का है। इसके बाद स्टांप ड्यूटी, परिवहन विभाग व आबकारी विभाग का नंबर है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक पखवाड़े पहले राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें एडवांस टैक्स वसूली करने की मनाही है। लिहाजा राजस्व को होने वाले नुकसान की भरपाई मुमकिन नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आप नेता दावा कर रहे हैं कि सरकार बनने के 72 घंटे के भीतर बिजली की दरें आधी व पानी मुफ्त किया जाएगा। इससे सरकार पर सीधे तौर पर सालाना करीब 1,400 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। अकेले वाईफाई के लिए दो सौ करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरे समेत महिला सुरक्षा पर दो सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।

क्या है दिल्ली के खजाने का हाल

2000 carore for four promises of kejriwal to delhi

वित्तीय वर्ष 2014-15 का राजस्व लक्ष्य 36,404 करोड़ रुपये था। इसे संशोधित करके 33,894 करोड़ किया गया।
डीटीसी ने घाटा पूरा करने के लिए 1,000 करोड़ मांगे हैं, जबकि बजट में 760 करोड़ का प्रावधान था।
तीनों नगर निगमों ने भी 500-500 करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे हैं।
एमसीडी केलिए बजट में 2,979 करोड़ का प्रावधान था, जिसे 400 करोड़ रुपये घटाया जा सकता है।

किस वादे पर कितना खर्च
बिजली - 1,400 करोड़
पानी - 200 करोड़
फ्री वाई-फाई - 200 करोड़
सीसीटीवी - 30 करोड़
बसों में कैमरे - 3 करोड़

इसके अलावा सरकारी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रोजगार हब, यमुना के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक परिवहन के नेटवर्क में विस्तार, अनधिकृत कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, किफायती आवास जैसे दीर्घकालिक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए खर्च होंगे हजारों करोड़। महिला सुरक्षा दल के सदस्यों के वेतन पर भी होगा खर्च।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था
सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। कमी सिर्फ नीयत की है। हमने एक-एक प्रोजेक्ट को बहुत बारीकी से तैयार किया है। किसी भी वादे को पूरा करने में पैसे की कमी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed