{"_id":"6ae89582c1060b9a2d03c29f","slug":"20-trees-stand-in-the-way-of-fob-construction-on-golf-course-road-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-106179-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोल्फ कोर्स रोड पर एफओबी निर्माण की राह में रोड़ा बने 20 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोल्फ कोर्स रोड पर एफओबी निर्माण की राह में रोड़ा बने 20 पेड़
विज्ञापन
- ला लगून सोसाइटी के पास डीएलएफ को बनाना है फुट ओवरब्रिज
- पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से लेनी होगी एनओसी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर ला लगून सोसाइटी के पास एक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण होना है। इस निर्माण की राह में करीब 20 पेड़ बाधा बन रहे हैं। डीएलएफ को यह एफओबी बनाना है, जिसके डिजाइन को जीएमडीए ने मंजूरी दे दी है।
पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। गोल्फ कोर्स रोड पर ला लगून सोसाइटी के पास का यह इंटरसेक्शन दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं, इसलिए लंबे समय से एफओबी की जरूरत महसूस की जा रही थी। जीएमडीए ने डीएलएफ को एफओबी बनाने के लिए एनओसी पहले ही जारी कर दी थी। 31 अक्तूबर को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठा था। जीएमडीए के प्रतिनिधि ने एफओबी के डिजाइन को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। डीएलएफ के प्रतिनिधि ने बताया कि निर्माण स्थल पर पेड़ों की कटाई करनी होगी। ये पेड़ वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जिसके लिए एनओसी आवश्यक है।
एफओबी निर्माण में चुनौतियां
डीएलएफ ने सुझाव दिया है कि जीएमडीए को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरह जनहित याचिका दायर करनी चाहिए। डीएलएफ ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने की सहमति भी दी है। डीआरएससी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एफओबी बनने से राहगीरों को सड़क पार करने में आसानी होगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स रोड पर एफओबी की योजना
डीएलएफ को गोल्फ कोर्स रोड पर कुल चार एफओबी बनाने की मंजूरी मिली हुई है। इनमें से पहला एफओबी चक्करपुर गांव के पास पहले ही बन चुका है। तीन अन्य एफओबी भी इसी रोड पर बनाए जाने हैं। गोल्फ कोर्स रोड सिग्नल फ्री होने के कारण वाहनों की गति तेज रहती है, जिससे लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए भीड़भाड़ वाले चार स्थानों पर एफओबी बनाने की यह योजना है।