{"_id":"6795045252b23d3ae40ae70a","slug":"20-delhi-police-officers-and-jawans-awarded-medals-for-their-services-on-republic-day-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: दिल्ली पुलिस को इस बार नहीं मिला गेलेंट्री अवार्ड, 20 अधिकारी व जवानों को पदक देने की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: दिल्ली पुलिस को इस बार नहीं मिला गेलेंट्री अवार्ड, 20 अधिकारी व जवानों को पदक देने की हुई घोषणा
Sat, 25 Jan 2025 09:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:03 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 20 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। दिल्ली पुलिस को इस बार एक भी गेलेंट्री अवार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 20 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें तीन विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 17 सराहनीय सेवा के लिए पदक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस को इस बार एक भी गेलेंट्री अवार्ड (वीरता पुलिस पदक) नहीं मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आसिफ मोहम्मद अली, स्पेशल सेल में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त संजय दत्त और सहायक पुलिस आयुक्त सोमनाथ पारूथी को देने की घोषणा की गई है। एसीपी संजय दत्त को दो बार गैलेंट्री अवार्ड मिला चुका है। सराहनीय सेवा के लिए पदक एसीपी कमलेश बिष्ट, हरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
मनोज कुमार, आदर्श कुमार, इंस्पेक्टर राहुल कुमार, महिला इंस्पेक्टर शीला शर्मा, आर नाजमा ताहिरा, प्रदीप सिंह, भूपेंदर कुमार, एसआई हर्दवारी लाल, राकेश कोथियाल, महिला एसआई प्रभा, सुमिता व महिला एएसआई रेखा रानी, जुनैद आलम, इसीडोर टर्की और शिवा रामूलू को देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन