{"_id":"8989cc10d5fe0b4710a1fbd7e88510a6","slug":"1965-war-will-view-as-hindon-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1965 की ‘वार’ जैसा नजारा दिखेगा हिंडन ग्राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1965 की ‘वार’ जैसा नजारा दिखेगा हिंडन ग्राउंड में
अमर उजाला,
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। आठ अक्टूबर को हिंडन एयरबेस पर आयोजित एयरफोर्स डे की थीम 1965 की भारत पाकिस्तान की वार की थीम पर आधारित होगी।
विज्ञापन
खास बात ये है कि एयरफार्स डे पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सी-17 ग्लोबमास्टर और सी-130 हरक्युलिस विमानों के साथ ही इस बार होने वाले फ्लाईपास्ट में पहली बार हारवर्ड-टी6जी और टाइगर मॉथ को शामिल किया है।
एयरफोर्स डे पर होने वाले एयरशो में जगुआर, सुखोई, ग्लोबमास्टर, हरक्युलिस आदि विमान हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहते हैं। सारंग और सूर्यकिरण टीम भी एयरशो के रोमांच को बढ़ा देती है।
विज्ञापन
इस बार एयरफोर्स ने अपने विंटेज एयरक्राफ्ट हारवर्ड और टाइगर मॉथ को फ्लाईपास्ट में शामिल किया है। ये दोनों अन्य जहाजों की तरह आकाश में करतब दिखाएंगे। यह ट्रेनर जहाज के रूप में इस्तेमाल किए जाते थे।
विज्ञापन
टाइगर मॉथ को हिमांशु और हारवर्ड को प्रशांत नैयर उड़ाएंगे। दोनों विमान एक साथ करीब पांच मिनट तक आसमान में करतब दिखाएंगे। एयरफोर्स डे के लिए जवान दो महीने से प्रैक्ट्सि कर रहे हैं।
मनाई जाएगी भारत-पाक की गोल्डन जुबली
वर्ष 1965 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई को इस वर्ष 50 साल हो गए हैं। इस लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी।
50 साल पहले लड़ाई में दर्ज हुई जीत की खुशी को गोल्डन जुबली के रूप में एयरफोर्स डे पर मनाया जाएगा। एयरफोर्स डे जहां आयोजित होगा वहां बड़े बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे, जिसमें 1965 के युद्ध की झलकियां दिखायी जाएंगी।
फ्लाईपास्ट का समय दस मिनट बढ़ाया गया
एयरफोर्स डे पर आयोजित फ्लाईपास्ट का लुत्फ इस बार काफी देर तक उठाया जा सकेगा। पहले एयरफोर्स डे में फ्लाईपास्ट के लिए 15 से 20 मिनट रहते थे। अब इससे बढ़ाकर करीब 30 मिनट का कर दिया है।
परेड के टाइम में कटौती की गई है। एयरफोर्स डे में हिस्सा लेने के लिए अन्य राज्यों से विमान हिंडन एयरबेस पहुंचे। हरियाणा के सिरसा, हलवारड़ा, पालम, मेरठ, आगरा के एयरफोर्स स्टेशनों से उड़ान भरकर यहां पहुंचेंगे।
इन विमानों में फाइटर प्लेन जगुआर, मिग और हेलीकाप्टर अन्य राज्यों पहुंचेंगे, जबकि टाइगर माउथ, हार्वड, सी-130, सी-17 सूर्यकिरण, सारंग, प्लेट्स पीसी-7 हिंडन एयरबेस से ही उड़ान भरेंगे।