फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19-20 February may be raining in Delhi NCR

दिल्ली-NCR में 19-20 फरवरी को होगी बारिश!

Wed, 17 Feb 2016 10:20 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
19-20 February may be raining in Delhi NCR

मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ तो 19 और 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों का मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी/बारिश हो सकती है।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान फरवरी के औसत तापमान के करीब थे।

बारिश होती है तो तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होगी

19-20 February may be raining in Delhi NCR

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ ईरान और सटे क्षेत्र पर सक्रिय है। 19 फरवरी को यह जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर तक 19-20 फरवरी को बारिश की संभावना है।


पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। वहीं, हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी/ बारिश हुई है।

मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि यदि बारिश होती है तो तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed