फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18th edition of Habitat Film Festival begins today

Delhi NCR News: हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल का 18वां संस्करण आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडिया हैबिटैट सेंटर में 15 मई यानी आज से 24 मई तक 18वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल का आगाज होगा। उद्घाटन समारोह स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति डॉ. अमित आर्या मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर इंडिया हैबिटैट सेंटर के निदेशक प्रो. के.जी. सुरेश भी उपस्थित रहेंगे। फेस्टिवल की उद्घाटन फिल्म मलयालम फिल्म डिजायर होगी, जिसका निर्देशन फाजिल रजाक ने किया है। यह फिल्म मानवीय रिश्तों और साथ की संवेदनशील पड़ताल करती है। फिल्म को 2026 मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक के साथ चर्चा भी आयोजित होगी।



फेस्टिवल में इस बार भारतीय सिनेमा की नई और अलग आवाजों को विशेष जगह दी गई है। 16 और 17 मई को फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के सहयोग से बेस्ट ऑफ क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 के तहत कई चर्चित शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इनमें वार्म शैडोज़, द साइकिल, तुम्हारी बारी जो, रूम एट द फार्म, आसमानी झूला और द रैप जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा 19 और 20 मई को एफटीआईआई के सहयोग से शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्युमेंट्रीज की विशेष स्क्रीनिंग होगी। इन फिल्मों में बदलते समाज, स्मृतियों, अकेलेपन, गांव-शहर के संघर्ष और मानवीय रिश्तों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article