{"_id":"185aba30de676be56522aed6faeebd9b","slug":"1825-high-school-candidates-failed-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 1825 परीक्षार्थी पहले दिन ही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 1825 परीक्षार्थी पहले दिन ही फेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के आसान पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का सोमवार को आगाज हुआ। हालांकि हाईस्कूल के पहले ही पेपर में 1825 परीक्षार्थी फेल हो गए। क्योंकि हिंदी अनिवार्य विषय है और पेपर न देने वाले छात्र अपने आप हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल अनुत्तीर्ण हो जाएंगे।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं, शाम की पाली में इंटर के छात्रों ने भी हिंदी की परीक्षा दी। हाईस्कूल में हिंदी के लिए कुल 27184 छात्र पंजीकृत थे।
इनमें से 1825 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि 25359 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। वहीं, इंटर में सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान की परीक्षा में कोई अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन
शाम की पाली में इंटर के छात्रों ने भी हिंदी विषय की परीक्षा दी। इंटर की सामान्य हिंदी में 11609 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 292 ने परीक्षा नहीं दी।
वहीं इंटर साहित्यिक हिंदी में 11208 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 308 परीक्षा में नहीं बैठे। डीआईओएस ने बताया कि जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके परीक्षा संपन्न हो गई।
विद्यापीठ में छात्रों को परीक्षा देने से रोका
महर्षि दयानंद विद्यापीठ में असामाजिक तत्वों ने कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र से पूर्व ही रोक लिया। विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने बताया कि उनके स्कूल के 352 छात्रों का परीक्षा केंद्र आजाद मेमोरियल इंटर कालेज डासना में पड़ा है।
दोपहर की पाली में इंटर के छात्रों को परीक्षा केंद्र से कुछ दूर पहले ही असामाजिक तत्वों ने रोक लिया। अभिभावक और पुलिस के सहयोग से मामला शांत कराया गया और बच्चों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बालेश्वर त्यागी ने बताया कि उन्होंने डीएम से छात्रों का केंद्र बदलवाने की मांग की है।