फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1800 students selected for jonal job fair in gurgaon

मेगा जॉब फेयर में आ रही हैं 50 बड़ी कंपनियां

Tue, 18 Feb 2014 04:49 PM IST
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 18 Feb 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
1800 students selected for jonal job fair in gurgaon

गुड़गांव जोन के छह जिलों के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य संवरने वाला है। इन सभी को हायर एजुकेशन हरियाणा के मेगा जॉब फेयर में नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन


अधिक से अधिक प्रतिभागी नौकरियां हासिल कर सकें इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण कॉलेज स्तर पर दिया जा रहा है। द्रोणाचार्य और महिला महाविद्यालय में नवज्योति के विशेषज्ञ यह प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और पलवल के 26 कॉलेजों के विद्यार्थियों को मेगा जॉब फेयर में शिरकत करने का मौका दिया जा रहा है। यह जॉब फेयर पांच मार्च को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय गुड़गांव में प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. सुरेश धनेरवाल ने बताया कि जॉब फेयर में वही प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो स्क्रीनिंग में पास हुए हैं। सभी 26 कॉलेजों में लगभग 1,800 प्रतिभागी चुने गए हैं।

जॉब फेयर में 50 कंपनियों को न्यौता भेजा गया है। अभी तक सात का कंफर्मेशन आ चुका है। उम्मीद की जा रही है कि कम से कम 35 कंपनियां यहां जरूर पहुंचेंगी। महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. सुरेश धनेरवाल ने बताया कि कंपनियां अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नौकरी देने के मूड में हैं।

यही कारण है कि जॉब फेयर में आने वाले सभी प्रतिभागियों को साक्षात्कार, परिधानों के चयन, बॉडी लैग्वेज और कॉरपोरेट कल्चर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। द्रोणाचार्य कॉलेज में हो चुका है।


35 छात्राओं को आईबीएम ने दी नौकरी
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 गुड़गांव की 35 छात्राओं को आईबीएम इंडिया ने नौकरी का ऑफर दिया है। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. सुरेश धनेरवाल ने बताया कि गत 13 फरवरी को कैंपस में कंपनी के एचआर ग्रुप ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया था। उन्होंने बताया कि अब कंपनी ने चयनित 35 छात्राओं का नाम घोषित कर दिया है। अधिकतम पैकेज दो लाख, 40 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed