फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   180 corona positive patients found in delhi on friday

Corona Alert: छह महीने पीछे पहुंची दिल्ली, 16 जून के बाद सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज, इनमें तीन ओमिक्रॉन संक्रमित भी

Fri, 24 Dec 2021 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 11:14 PM IST
सार

विभाग ने बताया कि 67 ओमिक्रॉन मरीजों में से अब तक 23 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 42 सक्रिय मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
 

विज्ञापन
180 corona positive patients found in delhi on friday
अस्पताल में कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर देश की राजधानी छह महीने पीछे चली गई है। हालात इस कदर बदल रहे हैं कि 22 जून के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले हैं। 16 जून को दिल्ली में 212 लोग संक्रमित मिले थे। जबकि पिछले एक दिन में यह संख्या 180 दर्ज की गई है। इतना ही नहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीन और मामले सामने आए हैं जिसके बाद इनकी कुल संख्या भी बढ़कर 67 पहुंच गई है। अकेले दिसंबर माह में ही कोरोना संक्रमण से दिल्ली में पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 62697 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.29 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह दैनिक संक्रमण दर बीते जून माह से अब तक की तुलना में सबसे अधिक देखने को मिली है। इस बीच 82 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। 
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि 67 ओमिक्रॉन मरीजों में से अब तक 23 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 42 सक्रिय मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

बहरहाल राजधानी में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज बढ़कर 782 हुए हैं। इससे पहले 10 जुलाई तक 700 से अधिक सक्रिय मरीज थे लेकिन इसके बाद हालात सुधरते चले गए और इनकी संख्या 200 से भी नीचे आ गई थी। बहरहाल अभी तक 1442813 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1416928 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। जबकि 25103 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फ़ीसदी है। विभाग के अनुसार राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में 227 मरीज और होम आइसोलेशन में 375 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ साथ राजधानी में कंटेनमेंट जोन भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले पांच दिन में ही यह संख्या 110 से बढ़कर 207 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed