फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 lacs looted of businessman in delhi

आढ़ती की कार के बोनट पर तेल डालकर 16 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

Sat, 22 Oct 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
16 lacs looted of businessman in delhi

नरेला इलाके में एक आढ़ती की कार के बोनट पर तेल डालकर बदमाशों ने गाड़ी में रखा बैग चुरा लिया। बैग में 16 लाख रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ के रहने वाले राजकुमार व उसका भाई चमनलाल नरेला अनाज मंडी में आढ़ती हैं। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद राजकुमार अपने भाई के साथ कार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मंडी से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने कार चला रहे राजकुमार को कार के बोनट से तेल गिरने की बात कही। यह सुनकर उसने कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दी और दोनों बाहर निकलकर कार के बोनट से गिर रहे तेल को देखने लगे। राजकुमार ने बोनट को खोलकर देखा, लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब दोनों भाई कार में बैठने लगे तो पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक पर सवार युवकों को बैग निकालते हुए नहीं देखा लेकिन शक है कि उन लोगों ने ही ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम दिया है।


उनके मुताबिक बैैग में 16 लाख रुपये थे। नरेला थाना पुलिस ने इस बाबत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठक-ठक गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed