फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   159 cases of dengue registered in Delhi Till now Najafgarh and West region are most affected

Delhi: पश्चिम और नजफगढ़ क्षेत्र सर्वाधिक डेंगू प्रभावित, कुल मामले बढ़कर 159 हुए, मलेरिया से तप रहे बदन

Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में अब तक 159 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 10-10 मामले पश्चिम व नजफगढ़ क्षेत्र में आए हैं। शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में सात, उत्तर क्षेत्र में छह, रोहिणी में पांच और केशवपुरम व सिविल लाइन जोन में 4-4 मामले आए हैं। बाकी क्षेत्रों में भी इसी तरह से डेंगू के मामले आए हैं।

विज्ञापन
159 cases of dengue registered in Delhi Till now Najafgarh and West region are most affected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के पश्चिम और नजफगढ़ क्षेत्र इस साल डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं। इसके बाद शाहदरा दक्षिण और उत्तर क्षेत्र सबसे प्रभावित क्षेत्र हैं। इस साल दिल्ली में जनवरी से ही डेंगू के मामलों में निरंतर वृद्धि हुई है। मौजूदा समय दिल्ली में डेंगू के साथ मलेरिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा हर साल तेज रहता है। दिल्ली नगर निगम द्वारा स्वच्छता व मच्छरों के खिलाफ किए जाने वाले सारे इंतजाम फीके पड़ जाते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि दिल्लीवासी भी लापरवाही कर मच्छरों के प्रजनन में अपनी तरफ से बड़ी भूमिका निभाते हैं। नतीजतन पिछले साल डेंगू ने दिल्ली में कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, दिसंबर तक कुल 9613 मामले दर्ज किए गए थे और 23 लोगों की डेंगू से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भी दिल्ली में अब तक 159 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 10-10 मामले पश्चिम व नजफगढ़ क्षेत्र में आए हैं। शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में सात, उत्तर क्षेत्र में छह, रोहिणी में पांच और केशवपुरम व सिविल लाइन जोन में 4-4 मामले आए हैं। बाकी क्षेत्रों में भी इसी तरह से डेंगू के मामले आए हैं।

इस साल दक्षिण क्षेत्र का अब तक कोई डेंगू का केस नहीं
दक्षिण क्षेत्र में इस साल अब तक डेंगू का कोई मामला नहीं आया है। वहीं पिछले साल मौजूदा समय तक दिल्ली में सर्वाधिक सात मामले दक्षिण क्षेत्र से ही आए थे। इस साल डेंगू के सर्वाधिक 102 मामले ऐसे हैं, जिन रोगियों के घर का सही पता अस्पतालों के पास उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन

मलेरिया के चार डेंगू का एक नया मामला
एमसीडी की रिपोर्ट से पता चला है कि मलेरिया के चार और डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसने मच्छरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज की है। जन जागरूकता अभियान को भी बढ़ाया गया है। डीबीसी कर्मचारी कीटनाशक दवा का निरंतर छिड़काव कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग को मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed