थाने में घुसे 150 लोग तो थानेदार ने करा दिया लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में घुसे करीब डेढ़ सौ लोगों पर लाठीचार्ज कराए जाने के मामले में पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने एसएचओ भारतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया है। हालांकि अधिकारी इसे जांच प्रक्रिया का हिस्सा बता रहे हैं।
मालूम हो कि बुधवार की रात करीब डेढ़ सौ लोग ओल्ड थाने में घुस गए थे। यह लोग पुलिस की शरण लिए विकास मलिक को उन्हें सौंपे जाने की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि इन लोगों ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी और एसएचओ भारतेंद्र कुमार का कॉलर पकड़कर उन्हें घसीटा था। एक केंद्रीय मंत्री के समर्थक बताए जा रहे इन हमलावरों ने एसएचओ को नौकरी याद दिलाने की धमकी भी दी थी।
थाने में ही होने लगा था लाठीचार्ज
एसएचओ ने पुलिस आयुक्त सहित सभी आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया था। थोड़ी ही देर में कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया था।
मामले में 11 लोग पकड़े गए थे, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसएचओ भारतेंद्र कुमार ने थाने में सौ-डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसवालों के साथ हाथापाई करने, बलवा आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार देर रात पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने उन्हेें लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी सेंट्रल विजय प्रताप ने बताया कि एसएचओ खुद ही एक केस के मुद्दई हैं। केस की निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी था कि मुद्दई को वहां से हटाया जाए, इसलिए सीपी ने उन्हें लाइन भेज दिया।