{"_id":"62c1f1a0316e2f290b5810ed","slug":"13-year-old-girl-raped-in-jaitpur-delhi-victim-one-month-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान रिश्तेदार: जैतपुर में 13 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पीड़ित के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान रिश्तेदार: जैतपुर में 13 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पीड़ित के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने किया खुलासा
Mon, 04 Jul 2022 01:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:14 AM IST
सार
बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने कुछ समय पहले उसे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली थी और वीडियो को फेसबुक पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। बच्ची एक महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का सगा रिश्तेदार है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी (13) ने शनिवार को परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की तो उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने चैकअप करके बताया कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की।
विज्ञापन
बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने कुछ समय पहले उसे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंदायू, यपी का रहने वाला है।